(India)
यामाहा अब तक भारत में 113 सीसी इंजन तक के स्कूटर बेच रही थी। कंपनी का नया ऑटोमैटिक स्कूटर अगले साल के मध्य तक बाजार में आ जाएगा। यामाहा के इस नए स्कूटर को यामाहा 04X कोडनेम दिया गया है। यह हाल ही में वियतनाम में लॉन्च हुए 125 सीसी इंजन वाले नॉजा ग्रैंड स्कूटर के प्लैटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। यह स्कूटर चाइना स्थित मैन्युफैक्चरिंग फसिलिटी पर तैयार किया जा रहा है। इसे बाद में कंपनी की चेन्नै स्थित फसिलिटी पर बनाया जाएगा। खबर है कि यामाहा 04X 125 सीसी स्कूटर में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक दी जा रही है। यह ऑटोमैटिक स्कूटर होगा। यामाहा की चेन्नै प्लांट पर हर साल 125सीसी क्षमता वाले 1,20,000 स्कूटर बनाने की योजना है। इसकी संभावित कीमत 55,000 से 65,000 रुपये तक होगी। गौरतलब है कि यामाहा भारत में अभी रे, जेड तथा अल्फा जैसे 113 सीसी की क्षमता वाले ऑटोमैटिक स्कूटर ही बेच रही है। लेकिन, अब 04X के जरिए कंपनी 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट में भी कूदने वाली है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।