(India)
बॉलिवुड में ये अपनी तरह के पहले स्टंट होंगे। हाल ही में रितिक की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह फॉर्म्युला 1 कार से नीचे उतरते हुए दिख रहे हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद जानते हैं, कि कैसे अपनी फिल्म के लिए दर्शकों के मन में उत्सुकता बढ़ानी है। जहां बैंग बैंग के पहले ट्रेलर में जबरदस्त ऐक्शन दिखाए गए हैं, वहीं अब फॉर्म्युला कार के साथ रितिक की फोटो ने इसके लिए और भी उत्सुकता बढ़ा दी है। सिद्धार्थ कहते हैं, 'बैंग बैंग में बहुत से ऐसे पहले ऐक्शन सीन हैं, जिन्हें पहली बार फिल्माया गया है। इंडियन स्क्रीन पर इस से पहले इस तरह के ऐक्शन सीक्वेंस नहीं देखे गए होंगे।' इससे साफ पता चलता है कि पिछले साल आई डायरेक्टर जेम्स मैनगोल्ड की हॉलिवुड फिल्म 'नाइट ऐंड डे' की रीमेक बैंग बैंग के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद फिल्म को हिट कराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। जब साथ में रितिक जैसा स्टार हो, तो कोई स्टंट सीन्स फिल्माने में कोताही क्यूं बरतेगा, वह भी बैंग बैंग जैसी ऐक्शन कॉमिडी के लिए। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।