स्पेशल की मोटरसायकिलें बनाने वाली कंपनी रॉयल एन्फील्ड ने राजधानी में हर तरह की सड़कों पर चलने वाली मोटरसायकिल हिमालयन पेश की जिसकी कीमत दिल्ली में 1.73 लाख रुपए है। यह कंपनी आइशर मोटर्स की दोपहिया वाहन इकाई है। रॉयल एनफील्ड ने दिल्ली में राज्य परिवहन विभाग के एक अप्रैल से पहले बीएस-3 उत्सर्जन मानदंड के अनुकूल दोपहिया वाहनों के पहले पंजीकरण की मंजूरी देने के बाद दिल्ली में यह मोटरसायकिल पेश की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि हिमालय मोटरसायकिल दो रंगों - ग्रेनाइट और बर्फ - में उपलब्ध होगी और दिल्ली में इसकी बुकिंग सभी रायल एनफील्ड डीलरों के पास कराई जा सकती है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
