लाइव पेंटिंग के दौरान कलाकार हुए एक दूसरे से रूबरू
(India) रंगों में कहीं औरत, कहीं पपेट्री, कहीं एंजिल तो कहीं बच्चों का बचपन। हर तरफ क्रिएटिव सोच और उभरते रंग। कुछ ऐसा ही -देखने को मिला आर्ट एग्जीबिशन में। कलानेरी आर्ट गैलरी में टीचर्स के आॅनर में आयोजित कलर रूट्स आर्ट एग्जीबिशन का। टीचर्स डे की पूर्व संध्या पर शहर के फाइन आर्ट और ड्राइंग टीचर एक ही मंच पर जुटे। लाइव पेंटिंग करते हुए शहर के लगभग 31 कलाकार एक दूसरे से रूबरू हुए। जहां राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट की प्रो. ममता ने नेचर और वुमन में गहरे संबंध और समानता को अपनी कलाकृति में दर्शाया, वहीं आर्टिस्ट डॉ. कृष्णा महावर ने सेमी फिगरेटिव के माेनोक्रोम स्टाइल में एंजिल को रंगों में उकेरा। डॉ. ममता ने अपनी कलाकृति के बारे में बताया कि एक औरत और नेचर दोनों में काफी समानता होती है। दोनों ही शक्तिशाली मानी जाती हैं। दोनों ही खूबसूरती का प्रतीक हैं। ऐसे में ट्रेडिशनल आर्ट में लाइन पैटर्न पर नए तरह से प्रयोग करते हुए कलाकृति का निर्माण किया है। वहीं आर्टिस्ट लाखन सिंह ने वाइब्रेंट कलर के साथ बचपन दिखाने का प्रयास किया है। गांव की मिट्टी में खेलते बच्चों की अठखेलियों को कला के जरिए दिखाया है। इन सभी कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी तीन दिनों तक कलानेरी आर्ट गैलेरी में चलेगी, जहां स्टूडेंट्स को इन कलाकृतियों को देखने और उससे सीखने का मौका मिलेगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।