(Rajasthan, India)
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला शुरू हो गया। मेला अपनी पूरी रंगत पर है और देसी विदेशी सैलानियों को अपनी ओर खींच रहा है। रेगिस्तानी जहाज ऊंट का करतब देख विदेशी हैरान रह गए। मेले में रेतीले धोरो में सात समंदर पार से आये विदेशी पावणे देशी रंग में रंगते नजर आए। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में दुल्हन बनो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । भारतीय परिवेश में सजी धजी विदेशी बालाएं जब देशी और विदेशी धुनो के साथ रेम्प पर आई तो मैदान में उपस्थित सभी पर्यटकों ने उनका तालियों के साथ स्वागत किया। वहीं मेले में विदेशी लड़कों के लिए दूल्हा बनों प्रतियोगिता का भी आयेाजन किया गया। जिसमे विदेशी युवको ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। दुल्हन बनो प्रतियोगिता में कनाडा की मिशा ने बाजी मारी वही दूसरे स्थान पर अमरीका की ऐमा और फ्रांस की जेसिका तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा दूल्हा बनो प्रतियोगिता में अमेरिका के कायला प्रथम स्थान के लिए चुने गए। वही दूसरे स्थान पर फ्रांस के डेविड और तीसरे स्थान पर इजरायल के अमित्य रहे ।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।