वेनिस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्म ‘कोर्ट’ को मिला पुरस्कार
(India) हाल ही में हुए वेनिस फिल्म उत्सव में भारतीय लेखक-निर्देशक चैतन्य तम्हाने की पहली फिल्म ‘कोर्ट’ को लायन ऑफ द फ्यूचर के पुरस्कार से नवाजा गया है। चैतन्य (27) द्वारा अदालत कक्ष के दृश्य पर बनाई गई यह फिल्म भिन्नभाषी है। इस फिल्म की कहानी कहने के अंदाज के लिए इसे उत्सव में पुरस्कार मिला और यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑरिजांटी पुरस्कार पाने में भी सफल रही। स्वीडन के निर्देशक रॉय एंडरसन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ए पीजन सैट ऑन ए ब्रांच रिफलैक्टिंग ऑन एक्जिसटेंस’ को उत्सव का सबसे प्रतिष्ठित गोल्डन लायन पुरस्कार मिला है। वहीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सिल्वर लायन का पुरस्कार आंद्रेज कांक्लोवस्किज को उनकी फिल्म ‘द पोस्टमैन्स वाइट नाइट’ के लिए प्राप्त हुआ।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।