वेस्पा का नया मॉडल दीवाली पर!
(India) भारतीय बाजार में वेस्पा के पहले से ही तीन मॉडल मौजूद हैं। जल्द ही कंपनी चौथा मॉडल भी लाने जा रही है। अभी जो 3 मॉडल यहां मिल रहे हैं, उनमें वेस्पा वीएक्स 125, वेस्पा एलएक्स 125 और वेस्पा एस शामिल हैं। साथ ही वेस्पा वीएक्स 125 पर आधारित कंपनी का स्पेशल लिमिटेड एडिशन वेस्पा एस्क्लूसिवो हाल ही में लॉन्च किया गया था। जिगवील्ज के मुताबिक वेस्पा का चौथा मॉडल, जो भारत में लॉन्च होने जा रहा है, वह बिलकुल नया मॉडल होगा। इसका नाम वेस्पा एलिगेंट (Elegante) है। यह वेस्पा वीएक्स 125 प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगा, लेकिन ज्यादा स्टाइलिश और पुराने मॉडल से काफी अलग होगा। नए वेस्पा एलिगेंट का डिजाइन कुछ-कुछ कंपनी के लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय मॉडल वेस्पा प्राइमावेरा से इंस्पायर्ड होगा। इसमें एक स्मार्ट ट्राइऐंग्युलर फ्रंट ग्रिल, राउंडेड हेड लाइट, फ्रंट डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर होंगे। इसके पुराने स्कूटरों की तरह 2 सीट होंगी, जो इस तरह के रेट्रो स्प्लिट सीट्स के लिए एक तरह से कमबैक का काम करेगा। साथ ही, इस फीचर के जरिए यह नया स्कूटर अपने प्रतिस्पर्धियों की भीड़ में अलग भी दिखाई देगा। नया मॉडल पर्ल वाइट और मरैकेश ब्राउन के साथ दूसरे ट्रेंडी वेस्पा बॉडी कलर्स में मिलेगा। नए वेस्पा एलिगेंट में 125सीसी एयर-कूल्ड पेट्रोल इंजन में मिलेगा। इटैलियन कंपनी इस मॉडल को सितंबर में लॉन्च करने की तैयारी में है ताकि त्योहारों का लाभ उठाया जा सके। इसकी कीमत 79,000 रुपये के करीब रहेगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।