शंघाई ऑटो शो में सुजुकी का टर्बो इंजन लॉन्च
(India)
सुजुकी मोटर्स ने मार्च में जेनेवा मोटर शो में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लॉन्च किया था। अब शंघाई में चल रहे ऑटो शो में कंपनी ने 1.4-लीटर का टर्बो इंजन लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह नया 1.4-लीटर का बूस्टरजेट इंजन, काफी अच्छी परफॉर्मेंस देगा तथा इसकी फ्यूल एफिशियंसी भी बेहतर होगी। कंपनी ने इस बूस्टरजेट इंजन को वजन में हल्की धातुओं से बनाया है। हालांकि इसके पावर और टॉर्क का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन यह तय है कि मौजूदा पेट्रोल इंजनों से यह इंजन बेहतर होगा। ऐसी खबरें है कि इस इंजन को सबसे पहले चीन के बाजार में पेश किया जाएगा। इसके बाद ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा। सुजुकी इस नए इंजन को भारत में स्विफ्ट, एस-क्रॉस और सियाज में इस्तेमाल कर सकती है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।