(India)
लोगों द्वारा इस कार को काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी इस कार को वोल्वो एस60 क्रोस कंट्री नाम से लेकर आई है। वोल्वो इस कार को 2015 डेट्रॉयड मोटर शो में डिस्पले करने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही इसकी तस्वीरें लीक हो चुकी है वोल्वो एस60 क्रॉस कंट्री ऎसी कार कार है जो सेडान और क्रॉसऑवर सेगमेंट पर बनाई गई है। कंपनी ने इसे बनाकर एक नए सेगमेंट को जन्म दिया है। इस नए सेगमेंट पर बनी यह कार दिखने में काफी आकर्षक है। अपनी अनोखी डिजायन और ज्यादा हाइट के चलते यह कार सभी तरह की सड़कों पर शानदार परफोर्मेश देने वाली है। इसके अलावा इसमें ऑल व्हील ड्राइव च्वॉयस भी गई है जो जबरदस्त है। वोल्वो एस60 क्रॉस कंट्री की एक और खास बात ये है कि यह पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में कई सारे वेरियंट्स की च्वॉयस के साथ मिलेगी। हालांकि इसकी कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन भारत में यह इस साल अंत तक लॉन्च की जा सकती है
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।