सितंबर में आएगी रेनॉ की नई डस्टर 4WD
(India) ऑटो कार इंडिया के मुताबिक यह AWD (ऑल वील ड्राइव) वर्जन काफी हद तक ‌पुरानी डस्टर से मिलता-जुलता ही है। नई AWD डस्टर 2 वर्जन में मौजूद होगी, जिसमें एक सभी सुविधाओं के साथ उपलब्‍ध होगी, जबकि दूसरी कार में कुछ कम फीचर्स होंगे। 4WD डस्टर की कीमत पिछली डस्टर के मुकाबले अधिक होगी। 4WD डस्टर भारत में अकेली ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है जो ऑल वील ड्राइव पर दौड़ती है। इससे प्रतिद्वंद्वी कारों इकोस्पोर्ट और टेरैनो को कड़ी चुनौती मिलेगी। इसके अलावा नई डस्टर 4WD, महिंद्रा स्कॉर्पियो 4x4 और टाटा सफारी स्ट्रॉर्म 4x4 को मुकाबला देगी। स्टॉर्म हाल ही में फेसलिफ्ट वर्जन के साथ लॉन्च की गई है। स्कॉर्पियो का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है। डस्टर 4WD 1.5 K9K डीजल इंजन पर काम करती है। इसका माइलेज 19.72 किमी प्रति लीटर है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।