(India)
सुजुकी की एकदम नई नेवली कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी वीइकल विटारा। इसे कंपनी ने उसी प्लैटफॉर्म पर पेश किया है जिसका कॉन्सेप्ट वह पिछले साल फ्रैंकफर्ट मोटर शो में पेश कर चुकी है। इसे उसने iV-4 कॉन्सेप्ट का नाम दिया है। कंपनी ने कार के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं खोली है, लेकिन तस्वीर रिवील कर दी है। इससे भी काफी हद तक कार के बारे में हमें पता लग सका है। जापानी कार कंपनी ने विटारा में सामने की ओर, ट्विन-स्लेट ग्रिल लगाई हैं जिनका आकार काफी बड़ा है, इनके बगल में डबल बैरल हैडलैम्प्स के जरिए इसे बढ़िया लुक दिया गया है। बंपर्स पर आपको डेटाइम रनिंग लाइट्स के अलावा फोग लैम्प्स भी मिलेंगे। विटारा के बारे में आपको बता दें कि इसमें कंपनी ने ऑलग्रिप इंटेलिजिंट सिस्टम लगाया है यानी इसका वील ड्राइव सिस्टम ऑलग्रिप सिस्टम पर बेस्ड है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट्स में मिलेगी। अगले साल यूरोपीय बाजार में लॉन्च कर दी जाएगी, विटारा। वैसे इस कार के भारत में लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने कोई हिंट नहीं दिया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।