स्कोडा येति 2014 पहले से कहीं ज्यादा महंगी
(India) इस चेक कार कंपनी की योजना अच्छे खासे फेसलिफ्ट के बाद भारत में स्कोडा येति 2014 लॉन्च करने की है। भारत में यह एसयूवी बहुत ज्यादा हाथोंहाथ नहीं ली जा रही है। इसकी वजह इसका कुछ अलहदा सा डिजाइन और ऊंची कीमत के अलावा थर्ड रो सीटिंग न होना है। अपने इस नए वर्जन में स्कोडा ने येति के इंजन में जो परिवर्तन किए हैं, उनके मुताबिक यह पावर और टार्क ज्यादा देगी। हालांकि कंपनी का दावा यह भी है कि यह फ्यूल एफिशंट होगी। इंजन और मैकेनिक्स में कोई बदलाव नहीं है। नई थ्री स्पोक स्टीरिंग वील होगी जिसमें इंफोटेंमेंट कंट्रोल सिस्टम होगा। सेंट्रल कंसोल और डैशबोर्ड नए रंगों और अपमार्केट मटीरियल को शोकेस करेगा। कंपनी ने महंगी कार की कीमत को जस्टिफाई करने के लिए अच्छे खासे कॉम्मैटिक बदलाव किए हैं।
कीलैस एंट्री, ऑटो फोल्ड रीयर व्यू मिरर, क्रूज कंट्रोल, न्यू म्यूजिक सिस्टम जिसमें अच्छा डिस्प्ले हो, रीयर कैमरा, इलेक्ट्रिकली अजस्टेबल फ्रंट सीट जैसी कई सुविधाएं इसमें इनकॉरपोरेट की गई हैं। स्कोडा येति भारत में सेमी-सीकेडी के तौर पर इम्पोर्ट की जाएगी और भारत में ही असेम्बल होगी। नई गाड़ी की कीमत आउटगोइंग मॉडल के मुकाबले 7 से 10 फीसदी ज्यादा होगी। इसकी कीमत एक्स शोरूम मुंबई में 15.66 लाख रुपए से 19.40 लाख रुपए होगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।