बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को दावा किया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत 1945 में हुए विमान हादसे में नहीं। बल्कि सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के इशारे पर की गई थी। स्वामी ने नेताजी से संबंधित गुप्त दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि स्टालिन ने नेताजी को साइबेरिया में कैद करवाकर उनकी हत्या करवाई थी। वे मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। स्वामी ने कहा कि गुप्त दस्तावेजों को सार्वजनिक करने से ब्रिटेन और रूस से भारत के रिश्ते में खटास आएगी। लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाएंगे। स्वामी ने कहा कि हमारे पास मौजूद दस्तावेजों के मुताबिक मौत को धता बताकर बोस चीन के मंचूरिया पहुंचे थे। जो उस समय रूस के कब्जे में था। उन्हें उम्मीद थी कि रूस उनकी मदद करेगा। लेकिन स्टालिन ने साइबेरिया की एक जेल में उन्हें कैद कर दिया और 1953 में किसी समय या तो उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया गया या उनका दम घोंट दिया गया। स्वामी ने ये भी दावा किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जानकारी थी कि बोस साइबेरिया के याकुत्स्क जेल में कैद हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।