हार्ले ने भारत में लॉन्च की 49.24 लाख की बाइक!
(India) इन बाइक्स में सबसे सस्ती बाइक "हार्ले डेविडसन ब्रेक आउट" है जिसकी कीमत 16.28 लाख रूपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है। यह कंपनी की सॉफ्टेल क्रूजर रेंज की चौथी बाइक है। इससे पहले कंपनी फेट बॉय, फेट बॉय स्पेशल और हेरिटेबल सॉफ्टेल क्लासिक पेश कर चुकी है। इस बाइक में 1688 सीसी एयरकूल्ड टि्वन केम इंजन लगा है। 321 किलो वजनी यह बाइक 129 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। हार्ले डेविडसन स्ट्रीट ग्लाइड स्पेशल नई लॉन्च हुई दूसरी बाइक है जिसकी कीमत 29.70 लाख रूपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है। यह कंपनी की फुल क्रूजर बाइक है जिसमें 1.7 लीटर वी-टि्वन इंजन लगा है। हार्ले डेविडसन सीवीओ इस रेंज की सबसे शानदार और कीमती बाइक है जिसें 49.24 लाख रूपए (एक्स शोरूम दिल्ली) की कीमत में पेश किया गया है। इसमें 110 टि्वन के इंजन लगा है। यह 156 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। हार्ले डेविडसन की इन बाइक्स की कीमत और परफोर्मेस के मामले में सीधी टक्कर ब्रिटिश आईकॉनिक बाइक मेकर ट्रायंफ की बाइक्स से होने वाली है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।