(India)
हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने एक बयान में कहा, हमें विश्वास है कि नया हीरो इलेक्ट्रिक हाई स्पीड फोटॉन, इलेक्ट्रिक वीइकल्स सेगमेंट में हमारे कारोबार को और तेज करेगा। कंपनी का दावा है कि चुनिंदा बाजारों में टेस्टिंग के दौरान इस स्कूटर को पॉजिटिव रिऐक्शन मिला। इस स्कूटर को इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था। कंपनी फोटॉन के लिए कामकाजी महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न ग्राहकों को टारगेट कर रही है। फोटॉन स्कूटर में कई खूबियां हैं जैसे फ्रंट टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, एंटि-थेफ्ट अलार्म और एयरोडाइनामिक स्टाइल आदि। भले ही फोटॉन इलेक्ट्रिक स्कूटर है लेकिन इसकी सवारी के लिए व्यक्ति को लाइसेंस और पंजीकरण की आवश्यकता होगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।