(India)
कंपनी ने 100सीसी की बाइक स्प्लेंडर प्रो क्लासिक बाइक पेश की है जिसमें कैफे रेसर स्टाइलिंग है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 48,650 रुपए है। हीरो ने इसके अलावा एक और 100सीसी की बाइक पैशन प्रो टीआर पेश की है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 51,550 रुपए है। वैसे हीरो की स्प्लेंडर प्रो क्लासिक हो सकता है आपको बहुत ज्यादा न भाए। क्योंकि, इसमें सिर्फ चालक के लिए ही सीट दी गई है। कंपनी ने कहा है कि सितंबर में छह लाख से अधिक यूनिट की बिक्री के साथ उसकी त्योहारी सीजन की शुरूआत हुई है। हीरो मोटोकॉर्प त्योहारी सीजन में और भी कई नए उत्पाद उतारने की तैयारी की है। सितंबर में हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर छह लाख इकाइयों पर पहुंच चुकी है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।