(India)
यहां हर साल 12 लाख स्कूटर बनाए जाएंगे। होंडा के पास इस समय स्कूटरों के पांच ब्रैंड हैं। भारत में लोगों की रुचि यूनिसेक्स मॉडल्स के मल्टि-परपज स्कूटरों में तेजी से बढ़ती जा रही है। यूनिसेक्स स्कूटर्स यानी जिन्हें महिलाएं और पुरुष दोनों चलाते हैं। वैसे भी देश में फिर से स्कूटरों की बिक्री बढ़ती जा रही है। अब अगर आकंड़ों पर गौर करें तो इस वित्त वर्ष में इसमें 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आज से 10 साल पहले जहां स्कूटर्स का मार्केट शेयर 8 फीसदी था वहीं यह आज की तारीख में यह 27 फीसदी हो गया है। लोगों द्वारा स्कूटरों की मांग में इजाफे के चलते सप्लाई कम हो रही है और यह भी एक खास कारण है जिसका फायदा होंडा उठाना चाहती है। होंडा का यह प्लांट अहमदाबाद में लगेगा। वैसे कंपनी ने प्रॉडक्शन में इजाफा कर दिया है लेकिन 13 साल पहले लॉन्च हुई होंडा की स्कूटी एक्टिवा अभी भी वेटिंग लिस्ट में है। अहमदाबाद के प्लांट पर कंपनी 1 हजार करोड़ रुपए लगाएगी। अंदाजा है कि इस प्लांट के लगने के बाद लगभग 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। गुजरात प्लांट के चालू होने के बाद कंपनी का सालाना प्रॉडक्शन 58 लाख स्कूटर होगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।