होंडा ने लांच की 110 सीसी बाइक लिवो
(India)
होंडा ने अपनी टू व्हीलर रेंज में एक नया प्रोडक्ट एड करते हुए शुक्रवार को 110 सीसी वाली लिवो लॉन्च कर दी। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 55,489 रुपये है। होंडा का यह नया प्रोडक्ट इसकी ड्रीम सीरीज के तहत ही लॉन्च किया गया है जिसमें पहले से तीन बाइक्स मौजूद हैं। नई लिवो शानदार लुक्स के साथ ही डायनामिक टैंक और ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ आ रही है। होंडा लिवो में 110सीसी का एयर-कूल्ड इंजन लगा हुआ है। यही इंजन सीबी ट्विस्टर में भी लगा था। बाइक में 4-स्पीड ट्रांसमिशन है और इसका इंजन 8.25बीएचपी की ताकत और 8.63एनएम टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि लिवो में उसने होंडा ईको टेक्नॉलोजी का उपयोग किया है जो बाइक को 74 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में मदद करती है। बाइक में पांच स्टेप एडजस्टमेंट वाले रियर सस्पेंशन और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।