(India)
इस ट्रैक्टर को को केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने पेश किया। इस ट्रैक्टर में 11.2 हॉर्स पावर का डीजल इंजन लगा है जिसे सीएसआईआर के केंद्रीय मैकेनिकल इंजिनियरिंग रिसर्च सेंटर, दुर्गापुर द्वारा डिजाइन किया गया है। सीएसआईआर द्वारा विकसित किया जाने वाला यह तीसरा ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर के विकास से जुड़े सीएसआईआर के एक अधिकारी ने कहा, 'भारत में करीब 85 प्रतिशत परिवार कुल खेती योग्य जमीन के करीब 36 प्रतिशत भाग में खेती करते हैं। छोटे किसानों की औसत जोत एक हेक्टेयर से अधिक की नहीं होती है। इसलिए औसत किसान के लिए 35 एचपी या इससे अधिक के मानक ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हुए मशीनीकृत खेती करना काफी मुश्किल होता है जिसके कारण खेती में उत्पादकता और खेत की प्रति इकाई उपज प्रभावित होती है।' उन्होंने कहा कि इसलिए छोटे, कॉम्पैक्ट और आसानी से संचालित होने वाले ट्रैक्टर को विकसित करने की भारी मांग है। 10 से 12 एचपी की क्षमता के ट्रैक्टर ऐसे छोटे और टुकड़ों में बंटे खेतों के लिए उपयुक्त होते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर 'कृषि शक्ति' का निर्माण किया गया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।