मारुति सुजुकी ने अगले पांच साल के लिए तगड़ी रणनीति बनाई है। इस दौरान तकरीबन 12 नई कारें लांच की जाएंगी। नई दिल्ली स्थित मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के मुख्यालय और जापान के हमामात्सू स्थित मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (एसएमसी) के मुख्यालय में इसकी तैयारी चल रही है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। दरअसल, कंपनी भारत में बाजार हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से ऊपर ले जाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी), कॉमर्शियल वाहन और बड़े वैन जैसे नए सेगमेंट में उतरने की तैयारी है। इसके अलावा ईंधन खपत के मामले में किफायत के लिए नई टेक्नोलॉजी भी अपनाई जाएगी। मसलन, हाइब्रिड्स, डीजल इंजन्स और टब्रो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन्स। अगले कुछ वर्षों में कंपनी स्पोर्टी हैचबैक कारें भी बाजार में उतार सकती है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
