(India)
गुरुवार को हीरो मोटोकॉर्प ने नई 125CC बाइक हीरो ग्लैमर को डिजाइन अपडेट, नए फीचर्स और अपडेटेड इंजन के साथ लॉन्च किया. यह नई 125CC बाइक हीरो ग्लैमर मार्केट में अपने सेगमेंट में होंडा SP125, होंडा शाइन, TVS राइडर और बजाज पल्सर 125 को टक्कर देगी. बाइक दो वैरिएंट ड्रम और डिस्क में उपलब्ध है. कंपनी का दावा है कि एक लीटर E-20 पेट्रोल में बाइक 63km चल सकती है. इसके ड्रम वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 82,348 रुपए और डिस्क वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 86,348 रुपए हैं. नई हीरो ग्लैमर में 125cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 7500 RPM पर 10.6 hp की पावर और 6000 RPM पर 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है. इसके अलावा बाइक में i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) भी है.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।