15 जनवरी को लॉन्च होगी सबसे सस्ती एमपीवी कार
(India) कंपनी के मुताबिक इसे 15 जनवरी को लॉन्च किया जा रहा है। माना जा रहा है कि भारत में यह अब तक सबसे सस्ती फुल साइल एमपीवी कार होगी जिसकी कीमत 3.6 लाख रूपए से शुरू हो सकती है। दत्सन गो+ एमपीवी कार भारत में इसके पेरेंट ब्रांड निसान द्वारा लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी इस कार को सबसे पहले पेट्रोल मॉडल में पेश कर रही है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 69 पीएस का पावर और 105 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मेनुअल गियरबॉक्स सिस्टम दिया गया है। दत्सन गो+ कीमत में सस्ती होने के बावजूद शानदार कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स के साथ आ रही है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें एबीएस, एयरबैग, ऑटो डोर लॉक, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, सीट बेल्ट वार्निग जैसे कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। फीचर्स के अनुसार इसमें 3 से 4 वेरियंट्स की च्वॉयस दी जा रही है। यह एक 7 सीटों वाली कार है जिसमें 5+2 का ऑप्शन भी है। यह कार 5 से 6 रंगो च्वॉयस के साथ आ रही है। कीमत, फीचर्स तथा परफोर्मेश के मामले में यह कार मारूति एर्टिगा, महिन्द्रा जायलो, निसान इवेलिया जैसी पॉपुलर एमपीवी कारों को चुनौति देने वाली है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।