(India)
यह कार जिनीवा मोटर शो पेश किए गए कॉन्सेप्ट विजन सी पर आधारित है। नई फाबिया ज्यादा चौड़ी है और ज्यादा नीची है। इसी के चलते यह थोड़ा ज्यादा मसकुलर लुक देती है। नई फाबिया में फोक्सवैगन की नई पोलो के प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की वजह से काफी चीजें समान होंगी। यह 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर, टर्बोचार्ज्ज डीजल इंजन से लैस है जो 90 या 105पीएस की पावर प्रड्यूस करेगा। साथ ही इसमें 1.2 लीटर का 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। यह वेरिएंट 75पीएस की पावर देगा। हो सकता है कि फोक्सवैगन का टीएसआई इंजन जो 105पीएस पावर देता है, भी इसके वेरिएंट में लगे। नई फाबिया का वजन मौजूदा फेबिया के मुकाबले 65 किलो कम होगा इसलिए यह ज्यादा क्विक होगी। कार में कई कंफर्ट फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें डेटाइम रनिंग लाइट्स, एलईडी से लैस टेल लैम्प्स भी होंगे।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।