(India)
2023 से पैसेंजर कारों में 6 एयरबैग्स का नियम लागू हो जाएगा. सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ये जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री को सप्लाई चेन समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इसके चलते ये फैसला किया गया है कि पैसेंजर गाड़ियों में 6 एयरबैग्स को जरूरी किए जाने का फैसला एक अक्टूबर, 2023 से लागू किया जाएगा. इससे पहले सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसी वर्ष एक अक्टूबर, 2022 से 6 एयरबैग्स को जरूरी किए जाने का प्रस्ताव दिया था.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।