6.7 करोड़ रुपए की है ये सोने की कार
(India)

दुबई में एक ऑटो शो कार्यक्रम में पेश की गई गॉडजिला कार की कीमत 10 लाख डॉलर (6.7 करोड़ रुपए) है जिसे सोने से सजाया गया है। ऑटोमेकेनिका दुबई 2016 में यह कार कुहल रेसिंग की ओर से पेश की गयी जो स्पोर्टस कारों को सजाने-संवारने का कारोबार करती है। उसने निसान आर35 जीटी-आर को सोने की कार का रूप दिया है। इसका निर्माण आर्टिस, कुहल रेसिंग और नक्काशी का काम करने वाली फर्म ताकाहिको इजावा ने मिल कर किया है। इस कार में 3.8 लीटर की क्षमता वाला वी6 टिवन टर्बो इंजन लगा है जो 545 अश्व शक्ति पैदा करता है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।