69,555 कारों को बाजार से वापस मंगाएगी मारूति
(India)

भारत की कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि वह 69,555 कारों को बाजार से वापस मंगाएगी। मारुति कारों में वायरिंग से जुड़ी समस्याओं की वजह से ऐसा कदम उठा रही है। कंपनी ने कहा है कि वह 8 मार्च 2010 से 11 अगस्त 2013 के बीच बनी डीजल कारों को वापस मंगाने वाली है। वापस मंगाई जाने वाली सभी कारों में 55938 डिजायर कॉम्पैक्ट सिडान, 12486 स्विफ्ट और 1131 रिट्ज हैचबैक शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि इनके अलावा और किसी दूसरे मॉडल में कोई खराबी नहीं है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।