सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज 3 मई को जन्मदिन है, मुख्यमंत्री अपना 72 वां जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मना रहे है, पिछले पांच दशक से सूबे की राजनीति में सक्रिय अशोक गहलोत सियासत में केवल कोई अध्याय नहीं बल्कि एक पूरा युग हैं. तीसरी बार राजस्थान की मुख्यमंत्री की कमान संभालने वाले गहलोत ने राजस्थान के जनमानस को अपनी कार्यशैली कार्यप्रणाली और सरकार चलाने के तरीके से बेहद गहराई तक प्रभावित किया है.उन्होंने 50 साल के राजनीतिक जीवन में जो मुकाम हासिल किया वो मुकाम बहुत ही कम नेता हासिल कर पाए हैं. गहलोत छात्र जीवन से ही महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर समाज सेवा में जुटे हुए हैं. जमीनी स्तर से जुड़े गहलोत आज भी लोगों के दिलों पर राज करते आ रहे हैं. बजट में भी सीएम गहलोत ने हर वर्ग के लिए दिल खोलकर दिया. इससे प्रभावित लाखों लोग सीएम आवास पर बधाई देने पहुंचे. आज भी 24 घंटे ऊर्जा के साथ राज्य की भलाई के लिए काम कर रहे हैं. कोरोना काल के दौरान उन्होंने जन्मदिन नहीं मनाने के निर्देश दिए थे लेकिन इस बार जगह-जगह उल्लास के साथ जननायक का जन्मदिन मनाया जा रहा है.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
