(Jaipur, Jaipur) एचजेयू में सार्वजनिक प्रसारण: समाचार और तकनीक विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीडी न्यूज राजस्थान के सहायक निदेशक एवं समाचार प्रमुख मुरारी गुप्ता आईआईएस ने विद्यार्थियों को सार्वजनिक प्रसारण, समाचार लेखन, रेडियो-टेलीविजन पत्रकारिता और मीडिया में बदलती तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारिता में खबर के सत्यापन को महत्वपूर्ण बताते हुए तथ्यपरक एवं संतुलित पत्रकारिता पर जोर दिया। साथ ही, विद्यार्थियों को भारतीय सूचना सेवा और प्रसार भारती में करियर की संभावनाओं तथा फील्ड अनुभव के महत्व से अवगत कराया।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।