Hero Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च
(India) इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक ने आज अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए हीरो एडी (Hero Eddy) इलेक्ट्रिक स्कूटर को 72000 रुपए कीमत में लॉन्च कर दिया है। हीरो इलेक्ट्रिक ने कहा कि आने वाला स्कूटर ई2डब्ल्यू के साथ आएगा जो बहुत कंफर्टेब्ल होगा। यह आपकी कम दूरी की यात्रा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सुविधाजनक है।

हीरो एडी में फाइंड माई बाइक, ई-लॉक, लार्ज बूट स्पेस, फॉलो मी हेडलैम्प्स और रिवर्स मोड जैसी खूबियां हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर दो रंगों पीला और हल्का नीला में आएगा और इसके लिए किसी लाइसेंस या पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। यह हमारी छोटी दूरी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक फ्यूचरिस्टिक और स्टाइलिश स्कूटर है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।