BREAKING NEWS
जयपुर में Mercedes वर्कशॉप में भीषण आग, 8 कारें जलकर खाक; 10 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू --- सीतापुरा की बालाजी मार्केट में देर रात लगी आग, 50 से ज्यादा कारें थीं मौजूद; शॉर्ट सर्किट की आशंका <<
Watch JAN TV on Tata Play DTH ( 1185 ) , Airtel DTH ( 355 ) , JIO Fiber ( 1384 )
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात पत्नी और 3 बेटियों को जहर देने के बाद उतारा मौत के घाट,आरोपी फरार | JAN TV
2026-09-12 13:23:41

जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात पत्नी और 3 बेटियों को जहर देने के बाद उतारा मौत के घाट,आरोपी फरार

कर्ज में डूबे होने की बात सामने आई; पुलिस के मुताबिक राहुल ने पहले खाने में जहर मिलाया, फिर पत्नी और बेटियों पर पत्थर से हमला किया

(Jaipur, Jaipur) जयपुर के करधनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार राहुल झा (45) ने अपनी पत्नी गीता झा (40) और तीन बेटियों नंदनी (22), राधिका (17) और गिरिशी उर्फ गौरी (14) को पहले खाने में जहर दिया और इसके बाद उनके सिर पर पत्थर से वार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल कथित तौर पर कर्ज में डूबा हुआ था और इसी वजह से परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात उसने पत्नी और तीनों बेटियों को खाने में जहर मिलाकर खिलाया। इसके बाद परिवार के सदस्य रोज की तरह अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।
शुक्रवार सुबह राहुल ने पत्नी और बेटियों की हालत देखी। पुलिस के मुताबिक, उन्हें जिंदा होने का शक हुआ तो वह घर के बाहर से करीब डेढ़ फीट की सीमेंट की पट्टी और लगभग 10 किलो का पत्थर लेकर आया। इसके बाद उसने पत्नी और तीनों बेटियों के सिर पर वार किए।
खून से सने कपड़े बदले, पिता को चाय पिलाई
वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर खून से सने कपड़े उतारकर दूसरे कपड़े पहने और खून साफ किया। सुबह करीब 7 बजे उसने अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा (85) को चाय बनाकर पिलाई और उन्हें बाहर जाने के लिए कहा। पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं और उसके मोबाइल का डेटा भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पुलिस ने फरार आरोपी के भाई संजय कुमार झा की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज और FSL टीम की मदद से मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।














 








पोल बोल

अभिनेत्री कंगना रनौत के अनुसार BigB के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है - क्या आप उनकी इस बात से सहमत है ?

  • हां
  • नहीं
Ajax Loader
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Total Hits :