BREAKING NEWS
जयपुर में Mercedes वर्कशॉप में भीषण आग, 8 कारें जलकर खाक; 10 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू --- सीतापुरा की बालाजी मार्केट में देर रात लगी आग, 50 से ज्यादा कारें थीं मौजूद; शॉर्ट सर्किट की आशंका <<
Watch JAN TV on Tata Play DTH ( 1185 ) , Airtel DTH ( 355 ) , JIO Fiber ( 1384 )
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
जन्माष्टमी पर 13 घंटे खुलेंगे गोविंददेवजी मंदिर के पट | JAN TV
2026-09-03 14:42:28

जन्माष्टमी पर 13 घंटे खुलेंगे गोविंददेवजी मंदिर के पट

कृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह 4 बजे मंगला झांकी से शुरू होंगे दर्शन, भीड़ और ट्रैफिक संभालने के लिए प्रशासन तैयार

(Jaipur, Jaipur) जन्माष्टमी को लेकर जयपुर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए मंदिर प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
जन्माष्टमी के दिन ठाकुरजी के 13 घंटे दर्शन होंगे। मंदिर के पट सुबह 4 बजे मंगला झांकी के साथ खुलेंगे। इसके बाद सुबह 7 बजे धूप, 9:30 बजे श्रृंगार, 11:45 बजे राजभोग और शाम 4 बजे ग्वाल के दर्शन होंगे। शाम 6:45 से 8:30 बजे तक संध्या दर्शन और रात 9:15 से 10:30 बजे तक शयन दर्शन होंगे।
रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा। जन्म के बाद मंदिर में पंचामृत अभिषेक, विशेष पूजा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जन्माष्टमी के अगले दिन 5 सितंबर की मध्यरात्रि में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
यातायात और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। मंदिर में प्रवेश के बाद दर्शन कर श्रद्धालुओं को बाहर निकलने में लगभग 5 से 6 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ सकता है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जलेब चौक से मंदिर की ओर निर्धारित मार्ग से ही प्रवेश दिया जाएगा। बिना जूते-चप्पल आने वाले और जूते-चप्पल पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था नहीं होगी, इसके लिए पुरानी विधानसभा के पास जूते-चप्पल स्टैंड बनाया गया है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि संभव हो तो बिना जूते-चप्पल के दर्शन के लिए आएं, ताकि प्रवेश व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
निजी वाहनों के बजाय मेट्रो को प्राथमिकता
श्रद्धालुओं की संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए जयपुर की चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की आवाजाही पर विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निजी वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करने और मेट्रो से आने को प्राथमिकता देने की अपील की है।
निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सामनेवास बाग, योगान स्टेडियम और जेम सिनेमा के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।














 








पोल बोल

अभिनेत्री कंगना रनौत के अनुसार BigB के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है - क्या आप उनकी इस बात से सहमत है ?

  • हां
  • नहीं
Ajax Loader
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Total Hits :