(India)
पंजाब पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले (कनाडा स्थित गैंगस्टर) गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है. पुलिस सूत्रों की माने तो बराड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सक्रिय सदस्य है. वहीं लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ की जा रही है.
पंजाब पुलिस ने कहा है कि CBI को 19 मई 2022 को ही गोल्डी बराड़ का रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की चिठी भेजी थी, क्योंकि फ़रीदकोट में हत्या की कोशिश और आर्मस ऐक्ट के मामलों गोल्डी बराड़ का नाम आया था.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।