भारत में बन रही पहली फ्लाइंग कार,बुलेट ट्रेन के जैसे उड़ेगी कार
(India) नई दिल्ली.उड़ने वाली कार अापलोगों ने सपने में देखा होगा लेकिन इसे धरातल पर उतारने के लिए कई कंपनियां जुटी है वहीं अमेरिकी का फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन फ्लाइंग कार को उड़ने की परमिशन दे चुका है। वहीं, कुछ और कंपनियां इसे लेकर तेजी से काम कर रही हैं। अब भारत की विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। चेन्नई स्थित इस कंपनी ने ये हाइब्रिड फ्लाइंग कार बनाई है। कंपनी ने पहली बार कार का मॉडल सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाया। उन्होनें कहां कि विनाटा एयरोमोबिलिटी एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार को जल्द तैयार कर लेगी। इस कार का इस्तेमाल लोगों के ट्रैवल के अलावा मेडिकल इमरजेंसी सर्विसेस में भी किया जाएगा।

5 अक्टूबर को लॉन्च होने की खबर

कंपनी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 14 अगस्त, 2021 को 36 सेकंड का वीडियो अपलोड किया था। इसके मुताबिक, ये कार 5 अक्टूबर को लंदन में लॉन्च की जा सकती है। हालांकि, अभी इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लॉन्चिंग के वक्त इसकी कीमत का खुलासा किया जा सकता है।
edited by-kritika nayan singh

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।