(India)
सरकारी एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया (Air India) की विनिवेश प्रक्रिया दिसंबर 2021 तक पूरी हो जाएगी. मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर चल रही है कि सरकारी एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया (Air India) की विनिवेश प्रक्रिया दिसंबर 2021 तक पूरी हो जाएगी.Air India अब टाटा की हो गई. 68 साल बाद घर वापसी हुई. टाटा ने भी बाहें फैला कर स्वागत किया. सरकार ने अपनी पूरी 100 फीसदी हिस्सेदारी टाटा संस (Tata Sons) को बेच दी है. टाटा इस डील में कुल 18000 करोड़ रुपए खर्च करेगी. एक हिस्से से कर्ज चुकाएगी और दूसरा सरकार की हिस्सेदारी (Govt stake in Air India) का पेमेंट होगा. कुल मिलाकर एयर इंडिया अब टाटा ग्रुप (Tata Group) की होगी. मालिक वही पुराना, लेकिन अंदाज अब नया होगा. कम लोग जानते होंगे एयर इंडिया (Air India) की शुरुआत टाटा ग्रुप ने ही की थी और उस वक्त इसका नाम टाटा एयरलाइंस (Tata Airlines) हुआ करता था.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।