पुराने समय से ही भारत को कला और संस्कृति का देश माना गया है| आप सोच रहे होंगे मधुबनी क्या है? मधुबनी भारत के बिहार राज्य में स्थित एक जिला है|मधुबनी दो शब्दों से मिलकर बना है, मधु और बनी |मधु का मतलब है-शहद और बनी का मतलब है- जंगल यानी शहद का जंगल|यह पेंटिंग बिहार के मधुबनी जिले की एक स्थानीय कला है, जिसकी वजह से इस पेंटिंग का नाम मधुबनी पेंटिंग रखा गया|मधुबनी पेंटिंग को मिथिला पेंटिंग के नाम से भी जाना जाता है| यह पेंटिंग बिहार की एक प्रमुख चित्रकला है|कहां जाता है कि इस कला की शुरुआत रामायण के युग में हुई थी, उस समय राजा जनक ने मां सीता के विवाह के अवसर पर इसे गांव की औरतों से बनवाया था| मधुबनी पेंटिंग में ज्यादातर कुल देवी देवताओं का चित्रण देखने को मिलता है आपको बता दें कि मधुबनी पेंटिंग को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सबसे प्रसिद्ध कलाओं में से एक माना गया है|पहले इस पेंटिंग को महिलाओं के द्वारा केवल दीवारों/ पत्थरों पर ही बनाया जाता था, परंतु वक्त के साथ-साथ इसमें परिवर्तन होता चला गया और अब इसे कपड़ों और पेपरों पर भरपूर मात्रा में बनाया जाने लगा है|साथ ही अब यह कला महिलाओं तक ही सीमित नहीं रही,बल्कि पुरुष भी इस कला में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।