SUV Astor का इंतजार हुआ खत्म,भारत में 7 अक्टूबर को होगी लॉन्च
(India) by-kritika nayan singh


MG Motor India की नई मिड-साइज SUV Astor का इंतजार खत्म हो सकता है। MG Astor SUV को बीते दिनों भारत में अनवील किया गया था। माना जा रहा है कि इसे 9 से 15 लाख रुपये की प्राइस रेंज में भारत में लॉन्च किया जा सकता है और इस प्राइस रेंज में भारत में कई कंपनियों की मिड साइज एसयूवी है। हालांकि, फीचर्स के मामले में ऐस्टर बाकी कंपनियों की एसयूवी के मुकाबले अडवांस है और शायद इसी वजह से लोगों में एमजी ऐस्टर को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फिलहाल भारत में MG Motors की MG Hector, MG Hector Plus, MG ZS EV और MG Gloster जैसी धांसू एसयूवी हैं और इनकी अच्छी खासी बिक्री भी होती है। कंपनी ऐस्टर को भारत में 7 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अभी इस SUV की ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। मार्केट में Astor की सीधी टक्कर ह्युंदै क्रेटा, किआ सेल्टॉस और स्कोडा कुशाक के साथ हाल में लॉन्च हुई Volkswagen Taigun से होगी। कंपनी ऐस्टर के एंट्री लेवल वेरियंट को 9 लाख रुपये के आसपास की कीमत के साथ पेश कर सकती है। वहीं, इसका टॉप एंड वेरियंट 15 लाख रुपये तक जा सकता है। दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी ऐस्टर

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।