'बाहुबली 2' के इन डायलॉग्स पर खूब बजी थीं सीटियां, कमाई के मामले में सबको दी है मात
(India) 5 Years of Baahubali 2- The Conclusion Directed by SS Rajamouli: इन दिनों फिल्म 'पुष्पा', 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' की खूब चर्चा हो रही है। इन साउथ इंडियन फिल्मों ने पैन इंडिया में धमाका किया है और दर्शकों का खूब प्यार लूटा है। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा बाहुबली सीरीज ने ही साउथ फिल्मों को पूरे देश का प्यार जीतने का काम शुरू किया है। बाहुबली की रिलीज के बाद हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल था- 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' इस एक सवाल के जवाब ने फिल्म को 500 करोड़ से अधिक की कमाई करवाई थी। फिल्म की रिलीज को आज पांच साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में आपको बताते हैं फिल्म के बारे में कुछ खास बातें।

फिल्म की प्रमुख स्टार कास्ट
बाहुबली ही वो फिल्म है जिसने प्रभास को पूरे देश में फेम दिलाया, फिल्म में प्रभास ने अमेंद्र बाहुबली और महेंद्र बाहुबली का किरदार निभाया था। फिल्म में तमन्ना भाटिया (अवंतिका), अनुष्का शेट्टी (देवसेना), सत्यराज (कटप्पा), राम्या कृष्णन (शिवगामी) और राणा दुग्गुबाती (भल्लाल देव) अहम किरदार में थे। फिल्म का हर किरदार अपने आप में काफी बेहतरीन था और फिल्म के हर एक सीन को दर्शकों ने पसंद किया था। फिल्म के वीएफएक्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही बता दें कि बाहुबली 2 को 8.2 IMDb रेटिंग मिली है।

बाहुबली 2 के दमदार डायलॉग्स:
- देवसेना को किसी ने हाथ भी लगाया तो समझो बाहुबली की तलवार को हाथ लगाया
- ये युद्ध में तलवार चलाए हुए हाथ हैं, एक योद्धा का हाथ मैं नहीं पहचानूंगी
- औरत पर हाथ डालने वाले की उंगलियां नहीं काटते, काटते हैं उसका गला
- शिवगामी की बहू पर इतना अहंकार आकर्षक लगता है
- जब तक तुम मेरे साथ हो, मुझे मारने वाला पैदा नहीं हुआ मामा
- ऐसे निकम्मों के साथ में क्या... हमारे राज्य के कुत्ते भी ब्याह नहीं करेंगे
- संसार इधर से ऊधर हो जाए पर बाहुबली से भूल नहीं हो सकती...
- नगर में ढ़िढोरा पिटवा दो… शिवगामी का पौत्र और अमरेंद्र बाहुबली का बेटा महेंद्र बाहुबली लौट आया है…
- मेरा वचन ही है मेरा शासन..
- एक राजा का धर्म सिर्फ शत्रु को मारना नहीं होता, प्रजा को बचाना भी होता है...
- अपने हाथों को हथियार बना लो, अपनी सांसों को आंधी में बदल दो, हमारा रक्त ही हमारी महासेना है...
- सिंहासन के लिए अपना वचन तोड़ दूं तो आपकी परवरिश का अपमान होगा मां...

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।