वही पिचाई ने यह भी कहा है की ‘हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यात्रा के शुरुआती चरण में हैं।सबसे अच्छा आना अभी बाकी है। गूगल सर्च इंजन के इस नए फीचर में एप्रेंटिस बार्ड के नाम से एक चैटबॉट भी शामिल है | इसके अलावा क्वेश्चन-आंसर के फॉर्मेट में एक नया सर्च डेस्कटॉप डिजाइन का भी इस्तेमाल किया जायेगा | पिचाई ने कहा कि कंपनी अगले कुछ हफ्तों और महीनों में बड़ा लैंग्वेज मॉडल रिलीज करेगी, ताकि ज्यादा फीडबैक मिल सके|
सुंदर पिचाई ने जानकारी दी कि बहुत जल्द यूजर्स एक्सपेरिमेंटल और नए तरीके से सर्च इंजन के साथी के तौर पर नए और पावरफुल लैंग्वेज मॉडल का इस्तेमाल कर पाएंगे | गूगल ने इस मॉडल का निर्माण Microsoft की सपोर्ट वाले AI लैंग्वेज मॉडल ChatGPT की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए किया है | दूसरी और देखा जाये तो गूगल की प्रतिस्पर्धी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के निवेश वाली कंपनी ओपन AI का चैटबॉट चैट जी पी टी इन दिनों दुनियाभर में चर्चा में है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
