(NewDelhi, NewDelhi) मार्च 2023 में यूजर्स की शिकायतों और नियमों के आधार परवॉट्सऐप कंपनी ने 4,715,906 भारतीय यूजर्स के अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया है।कंपनी के मुताबिक अगर कोई गैर-कानूनी, अश्लील, मानहानि से जुड़ा, धमकाने, डराने या परेशान करने, नफरत फैलाने या फिर किसी को उकसाने वाला कंटेंट अपने वॉट्सऐप पर शेयर करता है, तो उसका अकाउंट बैन कर दिया जायेगा | रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि वॉट्सऐप को 4,720 शिकायतें मिली थीं। इनमें से 4,316 शिकायत में अकाउंट बैन करने की अपील की थी, लेकिन वॉट्सऐप ने केवल 585 के खिलाफ कार्रवाई की है।इसके अलावा अगर कोई यूजर कंपनी के नियम और शर्तों का उल्लंघन करता है, तो भी उसका अकाउंट बैन किया जा सकता है।