टाटा मोटर्स ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी वाली 3 कारों को आज करेगा लॉन्च, पंच CNG और हुंडई एक्सटर के बीच होगा मुकाबला
(India) आज 4 अगस्त को टाटा मोटर्स ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी वाली तीन कारों को एक साथ लॉन्च करेगा. लॉन्चिंग को लेकर सोशल मीडिया पर टाटा मोटर्स ने एक टीजर जारी किया है. इस टीज़र में पंच CNG की फ्रंट प्रोफाइल के साथ-साथ दो अन्य कारें दिख रही है. बता दे कि 2023 ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स ने पंच CNG मॉडल पेश किया था. ये कार ट्विन-सिलेंडर तकनीक से लैस भारत की पहली माइक्रो SUV होगी. लॉन्च के बाद पंच CNG का मुकाबला हुंडई एक्सटर से होगा. वहीं दूसरी ओर टियागो हेचबैक और टिगोर सिडान सेगमेंट में इस टेक्नीक के साथ पहली कार होगी. फरवरी 2022 में टियागो और टिगोर को लॉन्च कर कंपनी ने CNG सेगमेंट में शुरुआत की थी. और इसके बाद कंपनी ने अल्ट्रोज CNG को ट्विन सिलेंडर के साथ लॉन्च किया था.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।