(India)
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ा दी है|समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है|राजस्थान में भी लगातार सर्दी के तेवर तीखे हो रहे है|राजस्थान में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई|रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और हल्की धूप खिलने से ठंड का असर रहा|हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद अब विंड पैटर्न में बदलाव आने से राजस्थान में भी पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया है|मौसम शुष्क रहने से प्रदेश में सर्द हवाओं के साथ गलन भी बढ़ गई है|लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे है । प्रदेश के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर दर्ज किया गया|ऐसे में खुले मैदानों, पत्थरों, खेतों पर रात को पड़ी ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई है|