(India) हिमाचल प्रदेश में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के साथ खेला हो गया। 9 विधायकों की क्रॉस वोटिंग से CM सुखविंदर सुक्खू की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार खतरे में आ गई है। कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक राजभवन में गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल से मिलने पहुंचे। राज्यसभा सांसद की वोटिंग के हिसाब से कांग्रेस के पास 34 वोट हैं। इनमें भी स्पीकर और डिप्टी स्पीकर वोटिंग नहीं कर सकते। इस लिहाज से कांग्रेस के पास 32 ही वोट बचते हैं। उधर, हिमाचल को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव हो गई है। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को संकट सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेता आज शिमला पहुंच सकते हैं। बागी विधायक चाहते हैं कि सीएम को बदला जाए।