दिल्ली में पुरानी गाड़ियों की विदाई तय: 1 नवंबर 2025 से बैन में शामिल होंगी ये 10 मशहूर गाड़िया
(India) दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। 1 नवंबर 2025 से 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को फ्यूल नहीं मिलेगा। इसका मतलब है कि दिल्ली की सड़कों पर ये गाड़ियां अब नहीं चल पाएंगी। पहले इस नियम के लागू होने में कुछ अड़चनें थीं, लेकिन अब सरकार ने इसकी पक्की डेडलाइन तय कर दी है।

इस फैसले से उन लोगों को झटका लग सकता है जो अपनी पुरानी गाड़ियों से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। खासकर वे गाड़ियां जो कभी अपने लुक्स, परफॉर्मेंस और भरोसे के लिए जानी जाती थीं। इस लिस्ट में Toyota Fortuner (Gen 1), Mitsubishi Pajero SFX, Tata Safari Dicor, Honda Accord V6, Skoda Superb, Skoda Laura, Volkswagen Cross Polo, Ford Fiesta, Maruti SX4, और Hyundai Santa Fe जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इनमें से कोई पुरानी गाड़ी आपके पास है, तो अब समय आ गया है उसे अलविदा कहने का। क्योंकि तय तारीख के बाद इन गाड़ियों को कानूनी रूप से सड़कों पर चलाना या फ्यूल भरवाना मुमकिन नहीं होगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।