(India)
कारवां कामयाबी के 3 फिल्मस प्रोडक्शन हाऊस के बैनर तले रिश्तों की संवेदनाओं, पारिवारिक मूल्यों और मानवीय भावनाओं को नई दिशा देने वाली बनी बहुचर्चित सामाजिक लघु फिल्म जहाँ रास्ते मुड़ते हैं का पोस्टर विमोचन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा तथा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के करकमलों द्वारा गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दीपक सोनी एवं मौली शर्मा नज़र आएंगे। वहीं मेहुल माथुर, अभिषेक शर्मा, राम सिंह शेखावत तथा रूद्र गहलोत ने अपने प्रभावशाली अभिनय से फिल्म को सशक्त बनाया है।
फिल्म के निर्माता राम नरेश गुप्ता चप्पू हैं जबकि सह-निर्माता मेहुल माथुर, सुनील कौशिक एवं मीना सोनी हैं। कथा विचार सलाहकार के रूप में दीपक सोनी का विशेष योगदान रहा है। फिल्म के छायांकन, निर्देशन सहयोग एवं सम्पादन का दायित्व हर्ष जे कौशिक ने निभाया है, जबकि आकर्षक शीर्षक कैलिग्राफी एम.डी. सोनी द्वारा तैयार की गई है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।