BREAKING NEWS
जयपुर में Mercedes वर्कशॉप में भीषण आग, 8 कारें जलकर खाक; 10 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू --- सीतापुरा की बालाजी मार्केट में देर रात लगी आग, 50 से ज्यादा कारें थीं मौजूद; शॉर्ट सर्किट की आशंका <<
Watch JAN TV on Tata Play DTH ( 1185 ) , Airtel DTH ( 355 ) , JIO Fiber ( 1384 )
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना हुआ मुश्किल,वीजा नियम और रोजगार की बढ़ी चुनौती | JAN TV
2026-09-16 12:51:12

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना हुआ मुश्किल,वीजा नियम और रोजगार की बढ़ी चुनौती

OPT के तहत विदेशी छात्रों के लिए नौकरी महँगी होने की तयारी, फीस बढ़ने पर छात्रों की बढ़ी परेशानी

(International) अमेरिका में पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के लिए पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी करना अब महंगा हो सकता है | ट्रम्प प्रशासन OPT (ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) के नियमो में बदलाव की तयारी कर रही है | छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में करीब 96 लाख फीस देनी पड़ सकती है | नए प्रस्ताव के अनुसार अमेरिका में पढाई के बाद बॉकरी की अनुमति लेने के लिए विदेशी छात्रों को करीब 96 लाख रुपये फीस देनी पड़ सकती है |

OPT ( Optional Practical Training ) एक ऐसी व्यवस्था है जिसके तहत F-1 वीजा वाले अंतराष्टीय छात्र को अपनी पढाई से सम्बंधित नौकरी पाने की अनुमति मिल सकती है | इसका उद्देश्य छात्रों को कक्षा में हासिल की गयी शिक्षा को वास्तविक कार्यक्षेत्र में लागू करने की अवसर देता है| F-1 छात्रों को सामान्य तौर पर OPT के तहत अधिकतम12 महीने तक काम करने की अनुमति मिल सकती है | छात्र अपनी पढाई के दौरान या पढाई होने के बाद OPT का इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन इसके लिए निर्धारित पात्रता शर्तें और काम करने की अनुमति प्राप्त होती है |

अगस्त में H-1B वीजा को लेकर न्य प्रस्ताव जारी किया था | इसके मुताबिक H-1B वीजा पर विदेशी छात्रों को हर वीजा पर करीब 98 लाख रूपए एक्स्ट्रा फीस देनी होगी | इसके पहले H-1B वीजा लेने के लिए करीब 1.9 लाख से 4.7 लाख फीस देनी पड़ती थी |

अमेरिका में इस समय करीब 11 लाख विदेशी छात्र पढाई कर रहे है | इनमें से छात्र पढाई पूरी करने के बाद अमेरिका में नौकरी करना चाहते है | ऐसे छात्रों के लिए ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग नौकरी करने का एक महत्वपूर्ण विकल्प है | हालांकि, अमेरिका में पढाई की फीस बढ़ने के कारण कुछ छात्र अब जर्मनी और फ्रांस जैसे दूसरे देशो में पढाई और नौकरी का विकल्प की लताश कर रहे है | इसी बीच कोलबिंया यूनिवर्सिटी ने छात्रों को ईमेल भेजकर कर मौजूदा स्थिति की जानकारी दी | यूनिवर्सिटी ने कहा है कि वह हालत को समझ रही है और पुरे मामले पर नजर रख रही है |

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत अमेरिका जाने वाले छात्रों के आवेदन में की 15% की कमी बताई गयी है| अमेरिका में सबसे ज्यादा छात्र भारत से जाते है | इसके पीछे मुख्य रूप से तीन कमी सामने आई है
1. सख्त वीजा नियम - अमेरिका में वीजा और एमिग्रेशन के नियम सख्त होने से छात्रों की चिंता बढ़ रही है | कई छात्र को डर है कि, पढाई पूरी करने के बाद अमेरिका में नौकरी करना और वहां रहना पहले से ज्यादा मुश्किल हो सकता है |

2. वीजा की समय सिमा में बदलाव - अमेरिकी सरकार ने छात्रों और विजिटर को वीजा से जुड़े रहने के अवधि ने नियमों में बदलाव किया है| इससे लम्बे समय तक पढाई करने वाले छात्रों के लिए अमेरिका में रहने को लेकर अनिश्चतिता बढ़ सकती है |

3. महंगी पढाई का डर - अमेरिका में पढाई पहले से ही महँगी है | विदेशी छात्रों पर भारी फीस की बोझ है | ऐसे में कुछ छात्र पढाई पूरी करने के बाद OPT के जरिए नौकरी करने की योजना को लेकर भी चिंतित है |

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।














 








पोल बोल

अभिनेत्री कंगना रनौत के अनुसार BigB के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है - क्या आप उनकी इस बात से सहमत है ?

  • हां
  • नहीं
Ajax Loader
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Total Hits :