BREAKING NEWS
जयपुर में Mercedes वर्कशॉप में भीषण आग, 8 कारें जलकर खाक; 10 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू --- सीतापुरा की बालाजी मार्केट में देर रात लगी आग, 50 से ज्यादा कारें थीं मौजूद; शॉर्ट सर्किट की आशंका <<
Watch JAN TV on Tata Play DTH ( 1185 ) , Airtel DTH ( 355 ) , JIO Fiber ( 1384 )
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
UP International Trade Show में दिखेगा पूरे प्रदेश के स्वाद का संगम, ‘यूपी का स्वाद’ और ‘खाऊ गली’ खास आकर्षण | JAN TV
2026-09-20 15:21:03

UP International Trade Show में दिखेगा पूरे प्रदेश के स्वाद का संगम, ‘यूपी का स्वाद’ और ‘खाऊ गली’ खास आकर्षण

एक ही परिसर में लखनऊ के कबाब से बनारसी पान और आगरा के पेठे तक, देश-दुनिया को मिलेगा यूपी के स्वाद का अनुभव

(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में प्रदेश की औद्योगिक, कारोबारी और उद्यमशील ताकत के साथ उत्तर प्रदेश की समृद्ध खानपान परंपरा भी देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत की जाएगी। ट्रेड शो के फूड कोर्ट में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों और क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न अंचलों के विशिष्ट स्वाद का अनुभव एक ही परिसर में मिलेगा।

फूड कोर्ट में ‘यूपी का स्वाद’ के अंतर्गत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के प्रसिद्ध व्यंजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें मोदीनगर की जैन शिकंजी, खुर्जा की खुरचन, मुरादाबाद की मुरादाबादी दाल और बिस्कुट रोटी, नोएडा की गुर्जरी थाली, लखनऊ के गलौटी कबाब, टुंडे कबाब और लखनवी बिरयानी शामिल हैं। वाराणसी के बनारसी पान, टमाटर चाट और कुल्हड़ चाय भी आगंतुकों के लिए उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा कानपुर की दही-जलेबी और समोसा चाट, आगरा का पेठा, बेढ़ई संग आलू सब्जी और दालमोट, मथुरा का पेड़ा, प्रयागराज की तहरी, लस्सी और चाट, गोरखपुर का ठेकुआ, बलिया की लिट्टी-चोखा, झांसी का पोहा और बालूशाही, बरेली की आलू टिक्की और सींक कबाब, मेरठ की रेवड़ी और गजक, अयोध्या की गुझिया और देसी घी की मिठाइयां, इटावा के मठा के आलू तथा मुजफ्फरनगर की गजक और गन्ने से जुड़े उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

ट्रेड शो में ‘यूपी की खाऊ गली’ भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। यहां बनारस, कानपुर, इलाहाबाद, अवध, जौनपुर, लखीमपुर, अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद, खुर्जा, नोएडा, बरेली, गाजियाबाद, बलिया, गोरखपुर और गाजीपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के खानपान को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके जरिए क्षेत्रीय खानपान परंपराओं के साथ स्थानीय उत्पादों और उनसे जुड़े कारोबार को भी बड़े मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

फूड कोर्ट में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का विशेष फूड स्टॉल भी लगाया जाएगा। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार किए जाने वाले व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर आजीविका से जुड़े समूहों को अपने उत्पाद बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा डोमिनोज, वॉव मोमोज, सबवे, वॉव चाइना, केवेंटर, चायोस, टैको बेल, केएफसी, बीकानेरवाला, कोक, बर्गर किंग, सीजन्स कैफे, डोसा किचन, बिटवीन द ब्रेड, बरिस्ता कॉफी, फैट रोल और फ्रूट जूस बार जैसे खाद्य प्रतिष्ठानों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में उद्योग, निवेश और कारोबार के साथ स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, खानपान और उद्यमिता को भी प्रदर्शित किया जाएगा। फूड कोर्ट में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के व्यंजनों को एक साथ प्रस्तुत किए जाने से पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश की खानपान विविधता सामने आएगी।

ट्रेड शो में स्थानीय स्वाद को अंतरराष्ट्रीय मंच से जोड़ने की पहल के तहत ‘यूपी का स्वाद’ और ‘यूपी की खाऊ गली’ प्रदेश की खानपान संस्कृति को देश-दुनिया के आगंतुकों तक पहुंचाएंगे। उद्योग और कारोबार के साथ प्रदेश के पारंपरिक स्वादों की मौजूदगी से ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश की आर्थिक क्षमता के साथ उसकी स्थानीय और सांस्कृतिक पहचान भी प्रस्तुत होगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।














 








पोल बोल

अभिनेत्री कंगना रनौत के अनुसार BigB के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है - क्या आप उनकी इस बात से सहमत है ?

  • हां
  • नहीं
Ajax Loader
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Total Hits :