BREAKING NEWS
Watch JAN TV on Tata Play DTH ( 1185 ) , Airtel DTH ( 355 ) , JIO Fiber ( 1384 )
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
UPPSC PCS 2025 मेंस पास अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी का मौका, IAS-PCS अफसरों ने लिया Mock Interview | JAN TV
2026-09-25 11:18:03

UPPSC PCS 2025 मेंस पास अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी का मौका, IAS-PCS अफसरों ने लिया Mock Interview

योगी सरकार ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास, विशेषज्ञों ने व्यक्तित्व और इंटरव्यू की बारीकियां समझाईं

(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की UPPSC PCS 2025 मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए तैयार करने पर योगी सरकार का विशेष फोकस है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग की ओर से लखनऊ के गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में विशेष नि:शुल्क मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (UPAM) से जुड़े IAS-PCS अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू लेकर उनकी तैयारियों को परखा।

मॉक इंटरव्यू के दौरान विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और उनकी विषयगत समझ, जवाब देने की क्षमता, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व प्रस्तुति का आकलन किया। अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार के माहौल का अनुभव कराने के साथ इंटरव्यू की बारीकियों से भी परिचित कराया गया। विशेषज्ञों ने सवालों का जवाब देते समय संतुलित और स्पष्ट दृष्टिकोण रखने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने व्यक्तित्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के सुझाव दिए।

मॉक इंटरव्यू के जरिए अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की वास्तविक स्थिति समझने और अपनी कमजोरियों को पहचानने का अवसर भी मिला। विशेषज्ञों ने बातचीत के दौरान अभ्यर्थियों की कमियों और सुधार की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया, जिससे वास्तविक इंटरव्यू से पहले उन्हें अपनी तैयारी को बेहतर करने में मदद मिल सके।

समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक आनंद कुमार सिंह के अनुसार, नि:शुल्क मॉक इंटरव्यू में विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों और योजनाओं से जुड़े अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया। इसमें छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन और परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों के साथ मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अभ्यर्थियों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा UPPSC PCS 2025 मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भी मॉक इंटरव्यू में शामिल होने का अवसर दिया गया।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।














 








पोल बोल

अभिनेत्री कंगना रनौत के अनुसार BigB के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है - क्या आप उनकी इस बात से सहमत है ?

  • हां
  • नहीं
Ajax Loader
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Total Hits :