घर में बनाए रखें सुगंधित वातावरण
(India) ज्यादा पैसा कमाने के लिए जहां मेहनत और भाग्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं वहीं आपके घर का वास्तु भी कार्य करता है। यदि घर में कोई वास्तु दोष है तो अधिक पैसा कमाने बनाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय रहेगी तो वहां रहने वाले लोगों को मानसिक तनाव के साथ ही धन संबंधी परेशानियां झेलना पड़ती है। नेगेटिव एनर्जी से हमारे विचार और सोच भी नकारात्मक हो जाती है। जिससे कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावनाएं काफी कम हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि हमारे आसपास फैली नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय किया जाए। घर में पॉजिटिव माहौल बनाने के लिए सबसे अच्छा ऊपाय है घर को सुगंधित बनाया जाए। घर में ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे कमरे, कीचन, हॉल आदि का वातावरण महकने लगे। इसके लिए आप अगरबत्ती, इत्र, परफ्यूम, रूम फ्रेशनर आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपके घर में शीत की वजह से अथवा अन्य किसी कारण से बदबू आती है तो इस संबंध तुरंत कोई उपाय करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जिस स्थान पर गंदगी या दुर्गंध रहती है उस स्थान पर धन की देवी महालक्ष्मी, सहित सभी देवी-देवता छोड़ देते हैं। वहां दरिद्रता और बुरी शक्तियां सक्रिय हो जाती है। इसी वजह से घर में सफाई रखनी चाहिए और वातावरण सुगंधित होना चाहिए। जहां सुगंध होती है वहां सकारात्मक ऊर्जा रहती है और वहीं महालक्ष्मी का वास होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।