वियतनाम में 18 किमी नाव चलाकर जाते हैं गुफाएं देखने
(India) लाल नदी के डेल्टा क्षेत्र में 18 किमी लंबे मार्ग पर खूबसूरत वादियां, ऊंचे पहाड़ और चावल के खेत हैं। यह नजारा ही पर्यटकों को आकर्षित करता है। इसे पार करने के बाद तीन ऐसी गुफाएं हैं, जो नाव में बैठे-बैठे ही देखनी होती हैं। इनमें सबसे बड़ी गुफा 125 मीटर लंबी है। वहां आने-जाने के लिए पानी से ऊपर मात्र दो मीटर की जगह है।
इसी कारण यहां तक पहुंचने के लिए छोटी नाव उपयुक्त रहती है। बिच दोंग असल में एक पगोड़ा है, जो नगु हाक माउंटेन पर 1428 में बनाया गया था। इसे वियतनाम के श्रेष्ठ 21 पर्यटन स्थलों में शामिल किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।