(India)
वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से जारी (डब्ल्यूटीआई) के ‘गुजरात जेंटल जाइंट, कन्जर्वेशन आफ व्हेल शार्क इन गुजरात’ शीर्षक वाली अध्यय रिपोर्ट के अनुसार, व्हेल शार्क के चार छोटे बच्चों का पता चलने से इस बात की पुष्टि हो गई है कि गुजरात तट व्हेल शार्क का प्रजनन क्षेत्र है। रिपोर्ट आज यहां अंतरराष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस पर जारी की गई। गत वर्ष मार्च से जूनागढ़ के सूत्रपद तट के पास व्हेल शार्क के चार छोटे बच्चे मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे यह संकेत मिलता है कि यह क्षेत्र ना केवल व्हेल शार्क संग्रह स्थल है बल्कि यह एक महत्वपूर्ण ‘प्रजनन क्षेत्र’ है। रिपोर्ट में कहा गया है, सभी पकड़ी गई व्हेल शार्कों की उम्र एक से तीन महीने के बीच प्रतीत होती है। इनका आकार मनुष्य की बांह के बराबर हैं। यह इस बात का संकेत है कि यह क्षेत्र व्हेल शार्क का प्रजनन क्षेत्र है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।